{"_id":"6a5f872ef7782a28000a3e0c","slug":"under-19-cricket-in-chikhad-tournament-to-begin-on-august-1-shimla-news-c-19-sml1002-757213-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चिखड़ में अंडर-19 क्रिकेट \nस्पर्धा एक अगस्त से होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चिखड़ में अंडर-19 क्रिकेट स्पर्धा एक अगस्त से होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगिता में 18 टीमें दिखाएगी दमखम
विजेता टीम को मिलेगा 18 हजार रुपये का नकद पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले के जुन्गा स्थित चिखड़ में एक अगस्त से अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिलेभर की करीब 18 टीमें भाग लेंगी।
आयोजन समिति के सदस्य संजय ने बताया कि प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी और प्रत्येक मैच 20-20 ओवर का होगा। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में केवल अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। प्रत्येक टीम में अधिकतम 15 खिलाड़ी शामिल किए जा सकेंगे। वहीं मैच खेलने के लिए न्यूनतम 9 खिलाड़ियों का होना अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों को आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्कूल आईडी या जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक रहेगा। संजय ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना और उन्हें खेलों के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने बताया कि विजेता टीम को 18,000 रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 7,000 रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर और फेयर प्ले टीम को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, टीमों को मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले मैदान में पहुंचना होगा। प्रवेश शुल्क 2,200 रुपये निर्धारित किया है। टीमों के पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए आयोजकों से संपर्क किया जा सकता है।