फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Under-19 cricket competition: Semi-finals will be played on September 2 in Dharamsala, final will be played on

अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता: धर्मशाला में 2 सितंबर को सेमीफाइनल, 4 को खेला जाएगा फाइनल

Thu, 25 Aug 2022 01:43 PM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Aug 2022 01:43 PM IST
सार

प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के एक दिवसीय अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले अब सितंबर माह के पहले सप्ताह में होंगे। दो सितंबर को अमतर क्रिकेट स्टेडियम हमीरपुर और बिलासपुर स्टेडियम में सेमीफाइनल होंगे। 

विज्ञापन
Under-19 cricket competition: Semi-finals will be played on September 2 in Dharamsala, final will be played on
क्रिकेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के एक दिवसीय अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले अब सितंबर माह के पहले सप्ताह में होंगे। दो सितंबर को अमतर क्रिकेट स्टेडियम हमीरपुर और बिलासपुर स्टेडियम में सेमीफाइनल होंगे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अमतर मैदान में खेला जाएगा। जुलाई माह के तीसरे सप्ताह में शुरू हुए अंतर जिला अंडर-19 एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबलों को बारिश के कारण स्थगित करना पड़ा था। बारिश कम होने के चलते अब फिर से शेड्यूल जारी किया गया है। दो सितंबर को बिलासपुर क्रिकेट स्टेडियम में बिलासुपर और सोलन के बीचपहला सेमीफाइनल मुकाबला होगा।

विज्ञापन


इसी दिन दूसरा सेमीफाइनल मैच नादौन के अमतर क्रिकेट स्टेडियम में ऊना और हमीरपुर के बीच खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें चार सितंबर को खिताब के लिए भिडेंगी। एचपीसीए के उपाध्यक्ष और क्रिकेट संचालन समिति के अध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि बारिश के चलते बदले गए अंतर जिला अंडर-19 एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबलों का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। चार सितंबर को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अमतर मैदान में खेला जाएगा। इसके अलावा सेमीफाइनल मुकाबले बिलासपुर और अमतर में होंगे। इसके लिए शेड्यूल तय कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed