फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   under 14 state level sports in dharamshala chamba shubham first rank in high jump

अंडर-14 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता: ऊंची कूद में चंबा के शुभम शिमला की अदिति अव्वल

Sun, 27 Nov 2022 06:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Nov 2022 06:43 PM IST
सार

लड़कों की ऊंची कूद प्रतियोगिता में चंबा के शुभम राठौड़ ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मंडी के विभव मेहरा और हरप्रीत चौधरी ऊना और वरुण मंडी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
under 14 state level sports in dharamshala chamba shubham first rank in high jump
रिले दौड़ में हिस्सा लेतीं खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला मुख्यालय धर्मशाला में अंडर-14 राज्य स्तरीय गर्ल्स और ब्वॉयज वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शिमला और ऊना के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ने बताया कि अंडर-14 खेलों के दूसरे दिन लड़कियों की गोला फेंक प्रतियोगिता में सोलन की दीक्षिता प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं मंडी की अक्षरा दूसरे और मंडी की अनीशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन


लड़कों की ऊंची कूद प्रतियोगिता में चंबा के शुभम राठौड़ ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मंडी के विभव मेहरा और हरप्रीत चौधरी ऊना और वरुण मंडी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। वहीं लड़कियों की ऊंची कूद प्रतियोगिता में शिमला की अदिति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंडी कीतनु ठाकुर दूसरे, सोलन की मनीषा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की लंबी कूद में गौरव सिरमौर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मोहम्मद ईब्बास चंबा दूसरे और अमर हमीरपुर तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


लड़कियों की लंबी कूद प्रतियोगिता में दिव्या राजपूत ऊना ने प्रथम, अदिति जिला शिमला दूसरे और अक्षरा बिलासपुर और तनीषा बेगम चंबा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की शतरंज प्रतियोगिता के मुकाबले में हमीरपुर प्रथम स्थान पर रहा, जबकि बिलासपुर द्वितीय ऊना तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की शतरंज प्रतियोगिता में चंबा प्रथम,  हमीरपुर द्वितीय और कांगड़ा तृतीय स्थान पर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में दिव्या ऊन्ना ने प्रथम स्थान हासिल किया। यशिका कांगड़ा दूसरे स्थान पर रही, जबकि अंतरा किन्नौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में सिरमौर के गौरव ने पहला, सिरमौर की गुरु मानप्रीत दूसरे स्थान पर रहे। लड़कों की 400 मीटर दौड़ में मोहम्मद ईवास चंबा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अमर पुजार हमीरपुर दूसरे और आदर्श ऊना तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में रिया ऊना प्रथम, शिखा कांगड़ा ने दूसरा और सिरमौर की तन्वी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed