फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Under-12, 14 and 19 sports competitions of schools will be held together, schedule changed

Himachal news: एक साथ होंगी स्कूलों की अंडर-12, 14 और 19 की खेलकूद प्रतियोगिताएं, शेड्यूल में किया बदलाव

Sat, 26 Jul 2025 12:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Jul 2025 12:03 PM IST
सार

प्रदेश में अब स्कूलों की अंडर 12, 14 और 19 की खेलकूद प्रतियोगिताएं एक साथ होंगी। एक माह के भीतर सभी प्रतियोगिताओं को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग ने बदलाव कर दिया है। 

विज्ञापन
Under-12, 14 and 19 sports competitions of schools will be held together, schedule changed
शिक्षा सचिव राकेश कंवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में अब स्कूलों की अंडर 12, 14 और 19 की खेलकूद प्रतियोगिताएं एक साथ होंगी। एक माह के भीतर सभी प्रतियोगिताओं को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग ने बदलाव कर दिया है। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में शिक्षा सचिव राकेश कंवर की अध्यक्षता में हुई स्कूल खेल संघ की बैठक में यह फैसला लिया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि छात्र और छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं अलग-अलग होंगी।

विज्ञापन


प्रतियोगिताओं का शेड्यूल इस प्रकार तय किया जाएगा कि एक माह के भीतर सभी वर्गों के आयोजना हो जाएं। सभी वर्गों की प्रतियोगिताएं एक साथ होने से खिलाडि़यों के लिए प्रतियोगिताओं की तैयारी करवाने के लिए अतिरिक्त समय जाया नहीं करना पड़ेगा। इससे पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी। प्रतियोगिताएं एक साथ होने से समय व बजट की बचत होगी। अभी अलग अलग प्रतियोगिताएं होने से दो से तीन महीने निकल जाते हैं। शिक्षकों की ड्यूटी भी इसी कार्य में लगी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed