फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   uncontrolled Private bus collide with hill on NH 707 sirmour , 13 passengers injured

Road Accident Sirmour: एनएच पर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई निजी बस, 13 सवारियां घायल

Thu, 28 Jul 2022 10:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन(सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन(सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Jul 2022 10:27 PM IST
सार

सिरमौर जिले में पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर निजी बस पहाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में 13 सवारियों को चोटें आई हैं। इनमें तीन सवारियों को गंभीर चोटें आने से उच्च स्वास्थ्य संस्थान के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
uncontrolled Private bus collide with hill on NH 707 sirmour , 13 passengers injured
निजी बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर निजी बस पहाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में 13 सवारियों को चोटें आई हैं। इनमें तीन सवारियों को गंभीर चोटें आने से उच्च स्वास्थ्य संस्थान के लिए रेफर किया गया है। बाकी घायलों का शिलाई अस्पताल में उपचार किया गया। शिव ट्रैवल्स बस (एचपी 17सी-7015) वीरवार सुबह करीब 11 बजे शिलाई से रोनहाट की तरफ जा रही थी। धारवा के पास बस पहाड़ी से टकरा गई। हादसे के समय बस में 16 सवारियां थीं। इनमें 13 लोगों को चोटें आई हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को नागरिक अस्पताल शिलाई पहुंचाया। यहां 10 जख्मी उपचाराधीन हैं। तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया है। बताया जा रहा है कि बस की ब्रेक फेल हो गई थी। इसके बाद चालक ओम प्रकाश ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया। फिलहाल पुलिस हादसे के पीछे असल वजह की जांच में जुट गई है। एसएचओ मस्तराम ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों का उपचार करवाया जा रहा है। सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


ये हुए घायल
हादसे में गोपाल सिंह (36), मोहन सिंह (37), रमेश चंद (52), वैष्णवी (8), वर्षा (12), सुमौती (35), फुलमा देवी (28), मोनिका (26), किरण (32), पानों देवी (50), अनन्या (5) के अलावा आशा और आयुषी घायल हुए हैं। इनमें मोहन, रमेश और सुमौती को पांवटा साहिब रेफर किया गया है। घायल शिलाई और संगड़ाह तहसील के शिरी क्यारी, बढ़ोल, हालाहां, तादियों, टिक्कर और पनोग गांव के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed