{"_id":"640c7b9906efe04bb105bca4","slug":"uncontrolled-car-fell-into-100-feet-deep-ditch-five-injured-including-three-children-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, तीन बच्चों सहित पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, तीन बच्चों सहित पांच घायल
Sat, 11 Mar 2023 06:32 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ(कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 11 Mar 2023 06:32 PM IST
सार
प्रदेश के कांगड़ा जिले में बैजनाथ के ताशी जोंग के समीप पालमपुर से पपरोला की तरफ आ रही कार अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़ते हुए 100 फीट गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बैजनाथ के ताशी जोंग के समीप पालमपुर से पपरोला की तरफ आ रही कार अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़ते हुए 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के समय कार में एक दंपती और तीन बच्चे सवार थे। सभी को उप मंडलीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। हादसे वाले स्थान पर मलबा फेंके जाने से सड़क किनारे लगे पैराफिट कमजोर पड़ गए हैं और बहुत पुराने हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस स्थान पर आधुनिक तौर पर लोहे के पैराफिट लगे होते तो कार पून खड्ड में गिरने के बजाय सड़क पर ही रुक जाती।
विज्ञापन
डोल खड्ड में मिला अधेड़ का शव
पुलिस थाना जवाली के अधीन पंचायत डोल की खड्ड में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक की पहचान रामा उर्फ मूसला (52) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह डोल खड्ड में लोगों ने एक लाश को देखा तथा इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। प्रधान ने कोटला पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर साथ लगते क्षेत्र में जानकारी एकत्रित करना शुरू की। इस दौरान डोल निवासी रामलाल ने बताया कि राम उसके घर में काफी सालों से रह रहा था, लेकिन उसने कभी भी अपने घर का पता नहीं बताया था। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर राम लाल के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन