फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Uncertified foreign apples plans sold to farmers in Rohru in Shimla in Himachal Pradesh

लूट: बागवानों को बेची जा रही विदेशी सेब की अप्रमाणित पौध

Thu, 06 Feb 2020 11:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू (शिमला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू (शिमला) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 Feb 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
Uncertified foreign apples plans sold to farmers in Rohru in Shimla in Himachal Pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विदेशों से आयात सेब की पौध के नाम पर बागवानों को खूब लूटा जा रहा है। यह पौध प्रमाणित नहीं है। एक पौधे का दाम पांच सौ से एक हजार तक वसूला जा रहा है। विदेशी सेब की वैरायटी फैदर प्लांट के नाम पर चल रही नर्सरी गैर प्रमाणित है। इसमें कई सरकारी विभाग के विशेषज्ञ भी गुप्त तरीके से इन कारोबारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इसका खूब प्रचार हो रहा है। जबकि, सरकार पहले ही नर्सरी एक्ट को लागू करने का दावा कर चुकी है। इसके तहत पंजीकृत नर्सरी से बाहर पौधे नहीं बेचे जा सकते। बिना पंजीकरण पौधे बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। इन पौधों के खरीदारों को कोई बिल नहीं दिए जा रहे। 
विज्ञापन


विज्ञान केंद्र रोहडू के प्रभारी एवं बागवानी विशेषज्ञ डॉ नरेंद्र कायथ का कहना है कि बागवान प्रमाणित नर्सरी से पौधे खरीदें। पौधे की खरीद के समय उसका पक्का बिल जिस पर वैरायटी और दाम लिखा हो, जरूर साथ लें। उन्होंने बागवानों को सलाह दी है कि सड़क के किनारे बिक रहे पौधों को बिल्कुल न खरीदें। बागवान नई वैरायटी के नाम पर मनमाने दाम वसूलने वालों की सरकार के पास लिखित में शिकायत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed