फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una Painter won 2.50 crore in lottery.

पेंटर को लगी ढाई करोड़ की लॉटरी, रातोंरात बना करोड़पति

Sun, 03 Nov 2019 10:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल/ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल/ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Nov 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
Una Painter won 2.50 crore in lottery.
चुरूडू निवासी संजीव कुमार - फोटो : अमर उजाला

एक पुरानी और मशहूर कहावत है कि जब भगवान देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। यह कहावत हिमाचल के जिला ऊना के चुरूडू गांव में रहने वाले एक साधारण व्यक्ति पर सही साबित हुई। पेंटर का काम कर अपने परिवार को पालने वाला यह व्यक्ति रातों-रात करोड़ पति बन गया। उन्हें ढाई करोड़ की लॉटरी लगी।

विज्ञापन


नंगल के एक लॉटरी विक्रेता से चुरूडू निवासी संजीव कुमार ने पंजाब स्टेट की दिवाली बंपर लॉटरी का टिकट नंबर ए-411577 पांच सौ रुपये में खरीदा था। अब उक्त नंबर की लॉटरी को प्रथम ईनाम 2.50 करोड़ का निकला है। नंगल के लॉटरी विक्रेता भूपिंदर चौधरी की मानें तो इतना भारी-भरकम ईनाम उनके स्टॉल पर पहली बार निकला है।
विज्ञापन


उन्हें समझ नहीं आ रहा कि खुशी की यह खबर संजीव को कैसे दें। इतनी बड़ी खुशी कभी-कभी खुशियों पर भारी भी पड़ जाती है। भूपिंदर की मानें तो उनके स्टॉल से ऊना के एक मालिक ने वर्ष 2011 में खरीदी गई दिवाली बंपर पर एक करोड़ का ईनाम निकल चुका है। इसके अलावा भी छोटे ईनाम अकसर निकलते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेंटर ने बताया, लाटरी के पैसों से करेंगे ये काम

Una Painter won 2.50 crore in lottery.

रातोंरात करोड़पति बने संजीव ने बताया कि वह लोगों के घरों में पेंट व सफेदी कर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। उनके परिवार में एक बेटी, एक बेटा, पत्नी और माता हैं। उन्होंने लॉटरी टिकट खरीदते समय नहीं सोचा था कि इतना बड़ा ईनाम निकलेगा।

जब लॉटरी वाले का फोन आया तो खुशी का ठिकाना नहीं था। फिलहाल उन्होंने नहीं सोचा कि इस पैसे का क्या करेंगे, लेकिन चौथी में पढ़ने वाली बेटी और छठी कक्षा में पढ़ने वाले बेटे की शिक्षा पर जरूर इसे खर्च करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed