फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News: Beautification will be done on the side of the road from Mubarikpur to Maa Chintpurni.

Una News: मुबारिकपुर से मां चिंतपूर्णी तक सड़क के किनारे होगा सौंद्रीयकरण

Sat, 09 Dec 2023 10:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Dec 2023 10:28 PM IST
सार

एनएच किनारे इन कलाकृतियों को लगाया जाएगा। इससे श्रद्धालु हिमाचल की संस्कृति की झलक को देख पाएंगे। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन से कवायद तेज कर दी है।

विज्ञापन
Una News: Beautification will be done on the side of the road from Mubarikpur to Maa Chintpurni.
राघव शर्मा, उपायुक्त ऊना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां चिंतपूर्णी के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत प्रदेश की सांस्कृतिक कलाकृतियों से किया जाएगा। माता चिंतपूर्णी जी ट्रस्ट इसके लिए करीब 15 लाख रुपये खर्च करेगा। इस परियोजना के लिए मंदिर प्रबंधन ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। एनएच किनारे इन कलाकृतियों को लगाया जाएगा। इससे श्रद्धालु हिमाचल की संस्कृति की झलक को देख पाएंगे। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन से कवायद तेज कर दी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों की संस्कृति से जुड़ी कलाकृतियों को सड़क मार्ग किनारे की दीवारों में उकेरा जाएगा।

विज्ञापन


मंदिर प्रबंधन एक माह में मुबारिकपुर से श्री चिंतपूर्णी जी तक ऐेसे स्थानों का चयन करेगा जहां इनको दीवारों पर उकेरा जाएगा। बता दें कि माता चिंतपूर्णी में प्रदेश ही नहीं बाहरी राज्यों और विदेशों से भी श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यात्री मुबारिकपुर से लेकर चिंतपूर्णी तक करीब 17 किलोमीटर के सफर में सड़क किनारे हिमाचल की लोक संस्कृति की झलक को देखते हुए माता चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचेंगे। इन कलाकृतियों में प्रदेश के विभिन्न एतिहासिक स्थानों और धार्मिक स्थानों के बारे में कलाकृति और चित्रों से दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन


इस योजना के लिए मां चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट ने प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस टेंडर प्रक्रिया के पूरा होते ही कलाकृतियां बनाने का कार्य भी शुरू होगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए तीन माह का समय तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंब उपमंडल के मुबारिकपुर से माता चिंतपूर्णी मंदिर तक बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए सड़क मार्ग किनारे हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति व धार्मिक स्थलों से संबंधित कलाकृतियों को दीवारों पर उकेरा जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें करीब 15 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।-राघव शर्मा, उपायुक्त ऊना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed