फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Una Himachal pradesh CM yogi adityanath hits out at sonia gandhi

योगी बोले, बोरिया-बिस्तर समेट लें वीरभद्र और उनका परिवार, सोनिया-राहुल पर भी निशाना

Tue, 11 Jul 2017 03:34 PM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर Updated Tue, 11 Jul 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
Una Himachal pradesh CM yogi adityanath hits out at sonia gandhi

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम हिमाचल में कांग्रेस की सत्ता पलटकर रख देंगे। वीरभद्र सिंह और उनका परिवार अब अपना बोरिया-बिस्तर समेट ले।

विज्ञापन


ऊना के अंब में हिमाचल भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा के समापन पर योगी ने तंज किया कि आज की कांग्रेस महात्मा गांधी, पटेल और लाल बहादुर शास्त्री की नहीं बल्कि सोनिया-राहुल की है।
विज्ञापन


कांग्रेस का भ्रष्टाचार और माफिया से पुराना नाता है। माफिया शब्द ही इटली से आया है। उन्होंने कहा कि लोगों में कांग्रेस के प्रति इस कदर अविश्वास पनप रहा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व पर भाजपा या कांग्रेस ही नहीं बल्कि आम जनता भी सवाल उठा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने कहा कि हिमाचल की सड़कों की तर्ज पर अब कांग्रेस के पाप के गड्ढों को भाजपा भरेगी। योगी ने कहा कि उन्होंने पहाड़ का पानी पीया है, तभी उनमें ईमानदारी है।

कहा- पहाड़ में खनन व वन माफिया हावी

Una Himachal pradesh CM yogi adityanath hits out at sonia gandhi

लेकिन प्रदेश कांग्रेस सरकार हिमाचल को बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग और पूर्व सीएम धूमल ने वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा उठाया तो मोदी सरकार ने पूर्व सैनिकों के हित में इसे लागू किया।

वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने महिलाओं के सिर से पानी का घड़ा उतारा। योगी ने कहा कि पहाड़ में खनन व वन माफिया हावी हो चुका है। उन्होंने जीएसटी को हितकारी करार देते हुए कहा कि इस नई कर व्यवस्था से देश हित एवं इंस्पेक्टरी राज से मुक्ति मिलेगी। योगी ने लोगों से हिमाचल में भाजपा सरकार बनाने की अपील की। 

योगी ने कहा कि हिमाचल की जब बात आती है तो भगवान शंकर की याद आती है। योगी ने सबसे पहले चिंतपूर्णी मां के दर्शन किए। उन्होंने चामुंडा देवी, ज्वालामुखी, नयना देवी शक्तिपीठों को भी याद किया।

उन्होंने हिमाचल की मातृ शक्ति को नमन करते हुए कहा कि हिमाचल के बहादुर बेटे देश की रक्षा कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल, सांसद शांता कुमार, अनुराग ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे।  

खराब हो गया योगी का चौपर

Una Himachal pradesh CM yogi adityanath hits out at sonia gandhi

योगी का चौपर उस वक्त अचानक खराब हो गया, जब उन्हें अंब के चुरडू मैदान से यूपी के लिए उड़ान भरनी थी। तकनीकी खराबी से हेलीकाप्टर स्टार्ट ही नहीं हो सका। इस दौरान योगी गाड़ी में इंतजार करते रहे।

आधा घंटा बाद पायलट ने हेलीकाप्टर को स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर प्रोपेलर घूमने के बाद चौपर फिर बंद हो गया। योगी का सामान हेलीकाप्टर से उतार लिया गया और वह सड़क मार्ग से ऊना तक रवाना हुए।

इस बीच हरियाणा सरकार से संपर्क कर हेलीकाप्टर मंगवाया गया। योगी ने ऊना में दोपहर का भोजन किया और यूपी के लिए रवाना हुए। यूपी में योगी को चार बजे मंत्रिमंडल की बैठक लेनी थी, लेकिन शाम पांच बजे तक योगी ऊना में ही फंसे रहे।

योगी के पहुंचते ही भक्तों के लिए बंद कर दिए मंदिर के कपाट

Una Himachal pradesh CM yogi adityanath hits out at sonia gandhi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सोमवार दोपहर शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दर पर शीश नवाया। योगी के आगमन के दौरान करीब 15 मिनट तक मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। इससे कुछ देर के लिए दर्शनों को लाइनों में लगे श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।

हालांकि, सोमवार को अन्य दिनों के हिसाब से मंदिर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल काफी कम थी। मंदिर मार्ग से लेकर पूरे मंदिर परिसर तक सुरक्षा पहरा कड़ा रहा है और किसी को भी मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी। योगी ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

इसके बाद योगी का काफिला अंब में जनसभा के लिए रवाना हुआ। बाद में श्रद्धालुओं को दर्शनों के कपाट खोल दिए गए। मंदिर पहुंचने के दौरान बाजार में योगी की झलक पाने को लोग काफी उत्साहित दिखे। कार्यकारी मंदिर अधिकारी रनिया राम का कहना है कि सुरक्षा कारणों के चलते मंदिर का एंट्री गेट कुछ देर के लिए बंद रखा गया था। जिसे करीब 15 मिनट के बाद खोल दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed