{"_id":"65e05798585edef24a0f1543","slug":"una-haridwar-train-will-run-from-march-4-union-minister-anurag-thakur-will-flag-off-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una Train: 4 मार्च से चलेगी ऊना-हरिद्वार ट्रेन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिखाएंगे हरीझंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una Train: 4 मार्च से चलेगी ऊना-हरिद्वार ट्रेन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिखाएंगे हरीझंडी
Thu, 29 Feb 2024 03:39 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:39 PM IST
सार
अब यह ट्रेन 1 मार्च नहीं 4 मार्च को ऊना से रफ्तार भरेगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर स्वयं ऊना पहुंचकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
ऊना ट्रेन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
रेलवे स्टेशन ऊना से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को 4 मार्च तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ेगा। अब यह ट्रेन 1 मार्च नहीं 4 मार्च को ऊना से रफ्तार भरेगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर स्वयं ऊना पहुंचकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। हरिद्वार जाने के लिए अब यात्रियों को तीन दिन और ट्रेन की सुविधा के लिए इंतजार करना होगा। यहां ऊना से इस ट्रेन का संचालन बदलाव हुआ है तो 2 मार्च को हरिद्वार से न चलकर 5 मार्च को ऊना आएगी। बदलाव के साथ ट्रेन 4 मार्च से ऊना रेलवे स्टेशन से दोपहर 1:50 बजे हरिद्वार से चलना तय किया गया है।
विज्ञापन
करीब सात घंटे के सफर के बाद इसी रोज रात 9:00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। जबकि प्रतिदिन वहां से भी ट्रेन सुबह 4:30 बजे ऊना के लिए वापसी कर दोपहर 12:30 बजे तक ऊना रेलवे स्टेशन आएगी। 4 मार्च से ऊना हरिद्वार एमईएमयू ट्रेन सहारनपुर पहुंचने के बाद रूड़की स्टेशन होकर हरिद्वार पहुंचेगी। 5 मार्च से हरिद्वार रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन सुबह 4:00 बजे ट्रेन ऊना के लिए रवाना होगी। इसके आने जाने की संशोधित तिथि रेलवे बोर्ड ने घोषित कर दी है। उत्तरी रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य सुमीत शर्मा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन