{"_id":"41830d9ae8a11f00fd7415f9e2e7f6f7","slug":"ulass-prav-will-be-celebrate-on-2nd-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मई को मनाया जाएगा ‘उल्लास पर्व’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मई को मनाया जाएगा ‘उल्लास पर्व’
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 29 Apr 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व जागृति मिशन शिमला मंडल की ओर से दो मई संत सुधांशु जी महाराज का जन्मदिवस उल्लास पर्व के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर विश्व जागृति मिशन भवन फिंगास्क इस्टेट में सुबह ग्यारह बजे से एक बजे तक सत्संग कार्यक्रम आयोजित होगा।
मिशन के शिमला मंडल अध्यक्ष हरिचंद गुप्ता ने बताया कि दो मई को संत सुधांशु जी महाराज के जन्मदिवस के मौके पर रिपन अस्पताल के शिशु वार्ड में सुबह साढ़े दस बजे फल, दवाइयां और कपड़े बांटे जाएंगे।
जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएगी। विश्व जागृति मिशन भवन फिंगास्क इस्टेट में सत्संग कार्यक्रम के बाद वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन