फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   UGC NET and SET qualified candidates will be appointed Guest Faculty in School and Colleges

Himachal News: नेट और सेट पास अभ्यर्थी बनेंगे स्कूलों, कॉलेजों में गेस्ट फैकल्टी

Sat, 25 Nov 2023 11:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 Nov 2023 11:36 AM IST
सार

शिक्षकों की कमी को जल्द दूर करने के लिए गेस्ट फैकल्टी रखने का फैसला लिया गया है। स्कूलों और काॅलेजों में इनकी नियुक्ति की जाएगी। नेट और सेट पास युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
UGC NET and SET qualified candidates will be appointed Guest Faculty in School and Colleges
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में नेट और सेट पास युवा गेस्ट फैकल्टी नियुक्त होंगे। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। छठी कक्षा से कॉलेजों में एक से दो साल के लिए गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति होगी। नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 से शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए यह नई पहल होने जा रही है।

विज्ञापन


इसके अलावा बैचवाइज और सीधी भर्ती के माध्यम से भी स्कूलों में विभिन्न श्रेणियों के 6,000 शिक्षकों की भर्ती को सरकार इसी शैक्षणिक सत्र में पूरा करने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि नये शैक्षणिक सत्र से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन


इसी कड़ी में शिक्षकों की कमी को जल्द दूर करने के लिए गेस्ट फैकल्टी रखने का फैसला लिया गया है। स्कूलों और काॅलेजों में इनकी नियुक्ति की जाएगी। नेट और सेट पास युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। बीएड सहित एमए, एमफिल, एमएसई करने वालों को भी यह मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के इस फैसले को शिक्षा विभाग ने अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों ने गेस्ट फैकल्टी की भर्ती के लिए नियमों को तैयार करना शुरू कर दिया है। शिक्षा विभाग का प्रस्ताव तैयार होने के बाद प्रस्ताव को वित्त, कार्मिक और विधि विभाग की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। सभी विभागों से हरी झंडी मिलने के बाद मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए प्रस्ताव को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed