Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   UG courses in evening colleges are 25% more expensive.

Shimla News: इवनिंग कॉलेज में यूजी कोर्स कोर्स 25% महंगे

Sun, 19 Apr 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
UG courses in evening colleges are 25% more expensive.
ईसी की मुहर, सत्र 2026–27 से लागू; प्रदेश के इकलौते सरकारी इवनिंग कॉलेज के छात्रों पर बढ़ा बोझ
विज्ञापन


एक्सक्लूसिव
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इवनिंग कॉलेज में यूजी कोर्स कोर्स 25% महंगे संशोधित फीस सत्र 2026-27 से लागू होगी। इस फैसले का सीधा असर उन छात्रों पर पड़ेगा जो दिन में काम करते हुए शाम को पढ़ाई करते हैं।
बीए प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग के छात्रों की फीस 2566 से बढ़कर 3240 रुपये और छात्राओं की 1966 से 2460 रुपये कर दी गई है। बीपीएल वर्ग के छात्रों के लिए फीस 2416 से बढ़कर 3090 रुपये और छात्राओं की 1816 से 2310 रुपये तय की गई है। बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष में सामान्य वर्ग के छात्रों की फीस 2126 से बढ़कर 2990 रुपये और छात्राओं की 1526 से 2210 रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन

बीकॉम में भी इसी तरह फीस में बढ़ोतरी की गई है। प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग के छात्रों की फीस 2616 से बढ़कर 3310 रुपये और छात्राओं की 2016 से 2530 रुपये हो गई है। बीपीएल वर्ग में यह फीस 2466 से 3160 रुपये और छात्राओं की 1866 से 2380 रुपये कर दी गई है। द्वितीय और तृतीय वर्ष में सामान्य वर्ग के छात्रों की फीस 3050 और 2990 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि छात्राओं की फीस 2270 और 2210 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वर्ष 700 से 900 रुपये तक की अतिरिक्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे कुल शैक्षणिक खर्च में तेजी आएगी। इवनिंग कॉलेज की प्रकृति को देखते हुए यह वृद्धि उन छात्रों को अधिक प्रभावित करेगी, जो सीमित आय में पढ़ाई जारी रखते हैं।
प्रशासन ने बढ़ती लागत, रखरखाव और संसाधनों के दबाव को इस निर्णय का कारण बताया है, लेकिन किसी तरह की राहत या चरणबद्ध व्यवस्था की घोषणा नहीं की गई है। छात्र संगठनों ने इसे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पर अतिरिक्त बोझ बताते हुए विरोध के संकेत दिए हैं और फैसले की समीक्षा की मांग की है।
हर साल बड़ी संख्या में ऐसे छात्र इस विभाग में दाखिला लेते हैं जो दिन में नौकरी या अन्य कार्य करते हैं और शाम को पढ़ाई करते हैं। ऐसे में फीस बढ़ोतरी का असर सीधे उनकी जेब पर पड़ेगा। छात्रों ने मांग की है कि फीस वृद्धि को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाए या कमजोर वर्ग के लिए विशेष राहत दी जाए।

विश्वविद्यालय की फीस अन्य विश्वविद्यालयों के मुकाबले अभी भी काफी कम है। छात्रों को नई सुविधाएं देने के लिए कार्यकारी परिषद में यह निर्णय लिया गया है।
-महावीर सिंह, कुलपति, एचपीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed