फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   udanpari baksho devi admitted in pgi chandigarh

जिंदगी और मौत के बीच झूल रही उड़नपरी बख्शो, पीजीआई में चल रहा उपचार

Sun, 03 Dec 2017 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरोली (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, हरोली (ऊना) Updated Sun, 03 Dec 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
udanpari baksho devi admitted in pgi chandigarh

उड़नपरी बख्शो देवी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। जहरीला पदार्थ खाने के बाद बख्शो का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अभी तक बख्शो का बयान दर्ज नहीं कर सकी है। 

विज्ञापन






लिहाजा, जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले को लेकर बख्शो के परिजनों के बयान कलमबद्ध किए हैं, जिनमें बताया गया है कि बख्शो ने गलती से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। 
विज्ञापन


बख्शो ने शनिवार देर सायं किसी कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर आए, जहां गंभीर हालत में उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नंगे पांव दौड़ कर जीता था गोल्ड मेडल

udanpari baksho devi admitted in pgi chandigarh

बख्शो ने सर्दियों के दिनों में लगभग दो वर्ष पहले नंगे पांव पांच हजार मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल हासिल किया था, जिसके बाद एकाएक सुर्खियों में आई थी। 

अमर उजाला ने बख्शो की उपलब्धि और प्रयास को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद देश और विदेश से लोगों ने बख्शो व उसके गरीब परिवार की मदद को हाथ बढ़ाया। सरकार की ओर से उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी बख्शो को एक लाख रुपये की मदद दी थी। 

बख्शो दो बार जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर चुकी है जबकि स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रवेश लेने के लिए बख्शो कड़ी मेहनत कर रही है। डीएसपी गोपाल वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed