फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   UCBS buildings threatened by three trees

Shimla News: यूसीबीएस के भवनों को तीन पेेड़ों से खतरा

Fri, 18 Aug 2023 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
UCBS buildings threatened by three trees
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज के भवनों पर कभी भी तीन पेड़ गिरकर तबाही मचा सकते है। इनमें दो पेड़ संस्थान की छत को छू चुके हैं, जबकि एक देवदार का पेड़ टेड़ा हो चुका है और इसके तने के नीचे से मिट्टी निकल चुकी है जो कभी भी गिर सकता है। संस्थान के क्लास रूम की छत पर एक पेड़ पहले ही गिरा है जिससे छत और फर्नीचर टूट गया था। इस सब के बावजूद संस्थान के करीब छह कर्मचारी खतरे के साए में ही काम करने को मजबूर हो रहे हैं। इन्हें बारिश के इस मौसम में पेड़ों के गिरने का डर सता रहा है। विवि प्रशासन ने अभी तक यहां मंडरा रहे इस खतरे को अभी तक गंभीरता से नहीं लिया है। संस्थान में कुछ ही दिनों में नए बैच और पुराने बैच की कक्षाएं शुरू होने वाली हैं। विवि के निर्माण विंग के अधिशासी अभियंता ज्योति प्रकाश ने कहा कि पेड़ों को काटने की वन विभाग से मंजूरी मिल चुकी है। कहा कि क्षतिग्रस्त हुए क्लास रूम की छत और दीवारों की मरम्मत का कार्य करने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article