{"_id":"683c9a3e60f565e5d90df8dc","slug":"u-mumba-placed-a-bet-of-78-lakhs-on-anil-justa-shimla-news-c-19-1-sml1039-544529-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: यू मुंबा ने अनिल जस्टा पर लगाया 78 लाख का दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: यू मुंबा ने अनिल जस्टा पर लगाया 78 लाख का दांव
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग के सीजन-12 की नीलामी में जासवी के लाल पर धनवर्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर
संवाद न्यूज एजेंसी
रोनहाट(सिरमाैर)। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन 12 की नीलामी में सिरमाैर के उभरते कबड्डी स्टार अनिल जस्टा को यू मुंबा ने 78 लाख रुपये की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है।
इससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अनिल जस्टा सिरमौर जिले के गिरिपार के रोनहाट उपतहसील के जासवी गांव के निवासी हैं। उन्हें बचपन से ही कबड्डी में रुचि थी। गांव की गलियों में शुरू हुआ उनका सफर अब प्रोफेशनल कबड्डी के सबसे बड़े मंच तक पहुंच गया है। उनके परिवार की पृष्ठभूमि साधारण रही है, लेकिन अनिल ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर खेल को निखारा। उनके कोचों और साथियों का कहना है कि अनिल हमेशा से ही प्रतिबद्ध खिलाड़ी रहे हैं। वे हर मैच में अपना शत-प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं। हाल ही में हुए एक राष्ट्रीय मुकाबले में अनिल ने सुपर रेड के जरिए न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई थी, बल्कि दर्शकों का दिल भी जीत लिया था। उनका यह प्रदर्शन कई प्रो टीमों की नजर में आया। यू मुंबा ने उन पर बड़ा दांव खेलते हुए उन्हें 78 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बना लिया।
गति और दबाव में प्रदर्शन खासियत
अनिल की रेडिंग तकनीक, गति और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता उन्हें एक बेहतरीन रेडर बनाती है। अनिल की फिटनेस और मैच के अंतिम क्षणों में निर्णायक बनने की आदत ने उन्हें औरों से अलग करती है।
विज्ञापन
दादा बंसी राम के छलके आंसू...
पिता मोहन सिंह ने बताया कि अनिल की इस उपलब्धि पर नाज हैं। अनिल के यू मुंबा की टीम में शामिल होने की खबर सुनकर दादा बंसी राम के आंसू छलक पड़े। अनिल के दो भाई सेना मे भर्ती है। अनिल ने इस उपलब्धि का श्रेय जिला शिमला के कोच सुरेंद्र को दिया है। अनिल ने गत माह हरिद्वार में हुई युवा सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।
सोशल मीडिया पर लोगों की बधाइयों का तांता
अनिल की इस उपलब्धि को लेकर स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
यह मेरे लिए सपने जैसा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक छोटे से गांव से शुरू हुआ मेरा सफर मुझे इस मुकाम तक ले आएगा। मैं यू मुम्बा का आभार प्रकट करता हूं और वादा करता हूं कि मैं इस मौके को पूरी तरह से सार्थक करूंगा।
-अनिल जस्टा, कबड्डी खिलाड़ी