{"_id":"66683b5e8bca03f3ed04318a","slug":"tyre-of-hrtc-bus-got-punctured-as-soon-as-it-left-jwalamukhi-bus-stand-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hrtc Bus News: ज्वालामुखी बस अड्डे से निकलते ही हांफ गई एचआरटीसी बस, टायर हुआ पंचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hrtc Bus News: ज्वालामुखी बस अड्डे से निकलते ही हांफ गई एचआरटीसी बस, टायर हुआ पंचर
Tue, 11 Jun 2024 05:26 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:26 PM IST
सार
एचआरटीसी की बसों की खस्ताहालात के अकसर वीडियो वायरल होते रहते हैं। वहीं, आज एचआरटीसी की बस ज्वालामुखी बस स्टैंड से महज 800 मीटर की दूरी पर हांफ गई।
विज्ञापन
ज्वालामुखी के नजदीक खराब हुई बस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार शाम 4 बजकर 55 मिनट पर एचआरटीसी की बस ज्वालामुखी बस स्टैंड से महज 800 मीटर की दूरी पर हांफ गई। जिस वजह से सवारियों को परेशान होना पड़ा। जानकारी के अनुसार धर्मशाला देहरादून हिमाचल परिवहन की बस जोकि धर्मशाला डिपो की है शाम को 4:55 पर ज्वालामुखी बस स्टैंड से निकलते ही कुछ दूरी पर हांफ गई। बस का ड्राइवर साइड का टायर पंचर हो गया और बस में टायर बदलने का सामान भी उपलब्ध नहीं था। इस वजह से ज्वालामुखी में सवारियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
बस में सवार एक सवारी ने बताया कि बस 3 बजकर 40 मिनट पर कांगड़ा से चली थी और 4 बजकर 50 मिनट के लगभग ज्वालामुखी बस स्टैंड पर पहुंची। उसके बाद जैसे ही बस ज्वालामुखी बस स्टैंड से निकली यह महज 800 मीटर की दूरी पर नादौन मार्ग पर हांफ गई और बस का अगला टायर पंचर हो गया। उमस भरी गर्मी में बस खराब होने और टायर बदलने में देरी होने के कारण सवारियों को परेशानी उठानी पड़ी। हिमाचल परिवहन निगम के लंबे रुट की बस में एक जैक पाना न होना कहीं न कहीं लापरवाही का मामला है, जिसका खमियाजा बस में सवार सवारियों ने झेला।
विज्ञापन