फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two youths drown in river Beas

नदी में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत, दो बाल-बाल बचे

Sun, 15 May 2016 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा) Updated Sun, 15 May 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
Two youths drown in river Beas
गर्मी से राहत पाने के लिए चार दोस्त नदी में नहाने उतरे थे।

कांगड़ा जिले के इंदौरा विधानसभा के मंड क्षेत्र में ब्यास में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों यहां के काठगढ़ गांव के रहने वाले थे। इनकी पहचान करमजीत सिंह (17) पुत्र बचन सिंह और मुकेश कुमार (21) पुत्र थुरू राम के रूप में हुई है। ये दोनों रजनीश तथा कमलजीत के साथ गर्मी से निजात पाने के लिए मंड क्षेत्र में अर्नी यूनिवर्सिटी के पास नदी में नहाने उतरे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान कर्मजीत और मुकेश दोनों चक्रवात में फंस गए और गहरे पानी में समा गए। दोनों दोस्तों ने युवकों को बचाने की कोशिश की। लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलने पर डीएसपी नूरपुर अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


मृतक मुकेश कुमार नादौन में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था। छुट्टी होने के कारण वह अपने घर काठगढ़ आया हुआ था। डीएसपी महेंद्र सिंह मन्हास ने कहा कि इंदौरा थाने में मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चक्रवात में फंस कर गहरे पानी में डूब गए

Two youths drown in river Beas
विधायक मनोहर धीमान ने कहा कि मृतक के परिजनों को हर जरूरी सहायता दी जाएगी।

कर्मजीत घर पर ही रहता था और दो ही भाई  हैं। करमजीत घर में छोटा था और पढ़ाई पूरी कर चुका था। डीएसपी महेंद्र सिंह मन्हास ने पुष्टि करते हुए बताया कि काठगढ़ के चारों युवक ब्यास नदी में नहाने के लिए गए थे। इनमें से करमजीत और मुकेश कुमार पानी के चक्रवात में फंस कर गहरे पानी में डूब गए। इस कारण उन दोनों की मौत हो गई।

फिलहाल शवों के पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया गया है और इंदौरा थाना में मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश जारी कर दी गई है। इंदौरा विस क्षेत्र के विधायक मनोहर धीमान और गांव की प्रधान रानी देवी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा की मृतक के परिजनों को हर जरूरी सहायता दी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed