{"_id":"62540e1462ce9039dd6456be","slug":"two-youths-died-due-to-drowning-in-beas-river-near-dhaulasidh-hamirpur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: धौलासिद्ध परियोजना में काम कर रहे दो मजदूर ब्यास के तेज बहाव में बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: धौलासिद्ध परियोजना में काम कर रहे दो मजदूर ब्यास के तेज बहाव में बहे
Sat, 16 Apr 2022 08:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 16 Apr 2022 08:00 AM IST
सार
ब्यास नदी के किनारे चल रहे धौलासिद्ध परियोजना के निर्माण कार्य में लगे दो मजदूर नदी में बह गए हैं। पुलिस ने सोमवार देर शाम सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन दोनों का पता नहीं चला है। पुलिस मंगलवार को एनडीआरएफ की मदद लेगी।
विज्ञापन
युवकों की डूबने से मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में ब्यास नदी के किनारे चल रहे धौलासिद्ध परियोजना के निर्माण कार्य में लगे दो मजदूर नदी में बह गए हैं। पुलिस ने सोमवार देर शाम सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन दोनों का पता नहीं चला है। पुलिस मंगलवार को एनडीआरएफ की मदद लेगी। सोमवार दोपहर को लंच के समय चार नेपाली मजदूर ब्यास नदी में नहाने उतरे। विमल राजमली तेज बहाव में बहने लगा तो दल बहादुर ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी बह गया। दो अन्य मजदूरों को वहां मौजूद लोगों ने तेज बहाव में न उतरने की सलाह दी। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। डीएसपी रोहिन डोगरा और नादौन थाना प्रभारी योगराज चंदेल टीम सहित मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
देर शाम तक दोनों मजदूरों का पता नहीं चला। उन्हें ढूंढने के लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। मंगलवार को फिर रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। डीएसपी रोहिन डोगरा ने बताया कि प्रोजेक्ट निर्माण का कार्य कर रही कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने भी मजदूरों को ढूंढने का प्रयास किया। अब गोताखोर बुलाए गए हैं। एसएचओ योगराज चंदेल ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पानी के तेज बहाव की चपेट में आए एक मजदूर को बचाने के प्रयास में दूसरा भी बह गया। मजदूर यहां कार्य करने के लिए रोपड़ (पंजाब) से सोमवार सुबह ही पहुंचे थे। सभी एक ठेकेदार के पास काम करते हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि एनडीआरएफ के गोताखोर बुलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन