बोलेरो खाई में गिरने से दो की मौत, हादसा देख सहमे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में विकासनगर-शिलाई सड़क मार्ग पर रोनहाट के समीप अंबोटा में शुक्रवार रात एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई जिससे उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना खतरनाक था कि बोलेरो जीप सड़क से लुढ़कते हुए एक नाले में गिरकर चकनाचूर हो गई। जबकि मृतकों के शव भी क्षत विक्षिप्त हालत में बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को एक बोलेरो जीप विकास नगर से रोनहाट की ओर जा रही थी। अंबोटा के समीप मध्य रात्रि जीप अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
सड़क से लुढ़ककर जीप एक नाले में गिरकर चकनाचूर हो गई। नाले में गाड़ी के कलपुर्जे ही दिख रहे थे। हादसे में जीप सवार लच्छी राम (30) पुत्र सुंदर सिंह निवासी रोनहाट और लायक राम (32)पुत्र केदार सिंह निवासी बगनोल की मौके पर ही मौत हुई।
सुबह चला हादसे का पता, मुश्किल से निकाले गए शव
हादसे की सूचना शनिवार सुबह स्थानीय लोगों को उस वक्त लगी जब वहां से गुजरते हुए किसी ने नाले में गिरी जीप देखी। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शिलाई थाना से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी दुलो राम ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जा चुका है। अभी तक दुर्घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है।