फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two youth died in road accident in Una

Himachal: ऊना में खड़ी स्कूटी से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत और एक घायल

Sun, 28 Apr 2024 10:12 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: श्याम जी. Updated Sun, 28 Apr 2024 10:12 PM IST
सार

ऊना में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। युवक बाइक पर सवार होकर नंगल से ऊना की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी से टकरा गई। 
 

विज्ञापन
Two youth died in road accident in Una
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊना थाना सदर के अंतर्गत बहडाला गांव में रविवार शाम के समय हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। युवक बाइक पर सवार होकर नंगल से ऊना की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी से टकरा गई। मृतकों की पहचान संतोष (23) पुत्र रामवीर निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश और विपिन के तौर पर हुई। जबकि सुरेश (28) निवासी निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, संतोष अपने दो दोस्तों विपिन और सुरेश के साथ रविवार को किसी जरूरी काम के सिलसिले में नंगल गया हुआ था। शाम करीब चार बजे नंगल से लौटते समय बहडाला में एक नाम होटल के सामने उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी से तेज गति में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी और बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं, स्कूल का मालिक पास में ही डिवाइडर के पास खड़ा होकर फोन पर किसी से बात कर रहा था। 
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार संतोष और उसके साथी विपन को सिर में गहरी चोट आई। उनके सिर में कानों के काफी खून बहने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीसरे बाइक सवार सुरेश को गंभीर चोटें आई। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने संतोष और विपिन को ब्रॉट डेड घोषित कर दिया। वहीं, सुरेश का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस पड़ताल कर रही है कि किन कारणों से हादसा हुआ। वहीं दोनों युवकों की मौत के कारण सिर में लगी चोट को माना जा रहा है। बाकी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed