फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two trekkers died in Dharamshala Himachal Pradesh

धर्मशाला: ट्रैकिंग पर निकले दो युवकों के शव मिले, आठ दिन से थे लापता

Mon, 06 Dec 2021 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 Dec 2021 06:13 PM IST
सार

नवीन और हरसिमरनजीत बीते सोमवार को घर से ट्रैकिंग के लिए निकले थे। जब वे मंगलवार तक घर वापस नहीं आए तो परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस में दी। दोनों के मोबाइल फोन भी बंद थे।

विज्ञापन
Two trekkers died in Dharamshala Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रैकिंग स्थल ठठारना गए धर्मशाला और दाड़ी के दोनों युवकों के शव आठवें दिन ठठारना में एक पहाड़ी के नीचे मिले। पहाड़ी से गिरकर युवकों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शवों को कब्जे में ले लिया है। इन्हें धर्मशाला लाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा। दूसरी ओर, लापता युवकों को ढूंढने के लिए खराब मौसम में भी एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर पहुंच गया था।

विज्ञापन


हेलीकॉप्टर से भी लापता ट्रैकरों की तलाश में ठठारना के जंगलों में दो से तीन चक्कर लगाए गए। लापता ट्रैकरों को ढूंढने में सफलता पुलिस की रेस्क्यू टीम को मिली। उल्लेखनीय है कि नवीन कुमार (44) पुत्र हरि सिंह निवासी दाड़ी और हरसिमरनजीत (34) पुत्र परमजीत सिंह निवासी गुरुद्वारा रोड धर्मशाला सोमवार को घर से ट्रैकिंग के लिए निकले थे। वे मंगलवार तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस में दी और उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


खनियारा के खड़ोता में उनका बुलेट मिला था, जिससे लगा वह ठठारना के लिए गए होंगे। दोनों के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे थे। मोबाइल फोन की कॉल डिलेट की जांच में पता चला था कि उन्होंने सोमवार को जिला मंडी के अपने एक दोस्त को फोन कर ठठारना से चंबा का रास्ता पूछा था। उसके बाद पुलिस की रेस्क्यू टीमें ठठारना और आसपास के क्षेत्र में उनकी तलाश में जुट गईं। सोमवार सुबह रेस्क्यू टीम को दोनों युवकों के शव एक पहाड़ी के नीचे मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि लापता युवकों के शव ठठारना में एक पहाड़ी के नीचे मिले हैं। प्रथम दृष्टया अंदेशा जताया जा रहा है कि युवकों की मौत पहाड़ी से गिरने के कारण हुई है। फिर भी पुलिस अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है तथा मंगलवार तक उन्हें पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed