फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two thousand families of the city will get water 24 hours

Shimla News: शहर के दो हजार परिवारों 24 घंटे को मिलेगा पानी

Fri, 25 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two thousand families of the city will get water 24 hours
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

पेयजल कंपनी का संजौली के बाद अब एक अन्य जोन में नई लाइनें बिछाकर पानी की नियमित आपूर्ति देने का फैसला
रिपोर्ट तैयार होते ही 5 माह में बिछेंगी नई लाइनें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। संजौली डेमो जोन के बाद अब राजधानी के एक अन्य जोन के उपभोक्ताओं को भी 24 घंटे पानी मिलेगा। कंपनी ने संजौली की तर्ज पर शहर के एक ओर जोन में नई पाइप लाइनें बिछाने का फैसला लिया है। पांच माह के भीतर 500 से ज्यादा उपभोक्ताओं को इस योजना से जोड़ा जाएगा।

कंपनी का कहना है कि अगले साल अप्रैल तक शहर में दो हजार उपभोक्ताओं को 24 घंटे पानी मिलेगा। अभी संजौली जोन के 1500 उपभोक्ताओं को इस सुविधा से जोड़ा है। पांच सौ अतिरिक्त उपभोक्ताओं को यह सेवा मिलने से बाद दो हजार कनेक्शनों से नियमित पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। बरसात के बाद से इन्हें नियमित पेयजल आपूर्ति दी जा रही है। अब 500 और उपभोक्ताओं को इसकी सुविधा मिलेगी। शहर के किस जोन में नई पाइपलाइन बिछाकर 24 घंटे पानी की आपूर्ति देनी है, इस पर सर्वे रिपोर्ट के बाद फैसला लिया जाएगा। कंपनी ने स्वेज इंडिया कंपनी से इसका सर्वे करवाया है। इसी माह इस पर फैसला ले लिया जाएगा।
विज्ञापन

पेयजल कंपनी के अनुसार अगले साल मार्च के बाद पूरे शहर में नई पाइप लाइनें बिछाने और टैंक बनाने का काम शुरू हो जाएगा। साल के अंत तक लोगों को इसका फायदा मिलने लगेगा, लेकिन इससे पहले एक अन्य जोन को चिह्नित कर वहां 24 घंटे पानी देने की योजना है। अप्रैल से पहले यह काम पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




नई लाइनें बिछेंगी, नए मीटर लगेंगे
इस योजना के तहत पेयजल कंपनी उपभोक्ताओं को प्रेशर के साथ पानी की आपूर्ति देने के लिए नई पाइप लाइनें बिछाती हैं। इसके अलावा आधुनिक एएमआर मीटर भी लगाए जाते हैं। संजौली के डेमो जोन के 1500 उपभोक्ताओं को बीते साल नई लाइनों से जोड़ा जा चुका है। इन दिनों इन्हें रोजाना पूरा दिन पानी की आपूर्ति मिल रही है। पेयजल कंपनी के एजीएम पीपी शर्मा ने कहा कि अगले साल अप्रैल से पहले दो हजार उपभोक्ताओं को 24 घंटे पानी देने की योजना है। संजौली बाद एक अन्य जोन को चिन्हित कर जल्द काम शुरू होगा। 500 से ज्यादा नए उपभोक्ता इस योजना से जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article