फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two teachers will be appointed in primary govt schools of himachal pradesh

शिक्षा विभाग की पहल, स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने को लिया ये फैसला

Wed, 20 Jun 2018 11:11 AM IST
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 20 Jun 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
Two teachers will be appointed in primary govt schools of himachal pradesh

अब हर प्राइमरी स्कूल में अब कम से कम दो अध्यापकों की तैनाती की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने और बच्चों की संख्या बढ़ाने को यह निर्णय लिया है। प्रदेश में कई ऐसे स्कूल हैं, जहां बच्चों की संख्या कम है और कई स्कूलों में एक ही अध्यापक पांचवीं कक्षा तक बच्चों को पढ़ा रहा है।

विज्ञापन


हालांकि, शिक्षा विभाग ने कम संख्या वाले स्कूलों को मर्ज करने का भी फैसला लिया है, लेकिन जो स्कूल मर्ज नहीं होंगे हो सकते, उनमें पांचवीं कक्षा तक कम से कम दो अध्यापक तैनात किए जाएंगे। स्कूलों में एक शिक्षक होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित तो हो रही है। साथ ही अध्यापकों को एकसाथ पांच-पांच कक्षाओं को पढ़ाने में परेशानी होती है।

विज्ञापन

30 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक जरूरी

Two teachers will be appointed in primary govt schools of himachal pradesh

बच्चों के अभिभावकों ने भी कई बार अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है। इस पर विभाग ने शिक्षकों की अधिक संख्या वाले स्कूलों से अध्यापकों की तैनाती एक शिक्षक वाले स्कूलों में करेगा। कायदे से 30 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक जरूरी होता है। राज्य के कई स्कूल ऐसे हैं, जहां बच्चों की संख्या कम है और अध्यापक अधिक हैं। ऐसे स्कूलों से अध्यापकों की नियुक्ति एक अध्यापक वाले स्कूलों में की जाएगी। 

उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर देशराज भरवाल का कहना है कि शिक्षा विभाग ने प्रत्येक प्राइमरी स्कूल में कम से कम दो अध्यापकों की तैनाती का निर्णय लिया है। इसमें अधिक शिक्षकों की संख्या वाले स्कूलों में से अध्यापकों को कम शिक्षा वाले स्कूलों में तैनात किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed