{"_id":"5a38fc4b4f1c1ba7678c28d5","slug":"two-teacher-died-in-car-accident-at-nankhari-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":" ननखड़ी के पास खाई में गिरी कार, दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननखड़ी के पास खाई में गिरी कार, दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
Updated Tue, 19 Dec 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननखड़ी के खनोग के पास कार खाई में गिर जाने से दो जेबीटी की मौत हो गई। ये दोनों समरसेरी स्कूल में तैनात थे। देर शाम दोनों अप्लाइड फॉर कार में सवार होकर घर जा रहे थे। खनोग के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन
हादसे में दोनों शिक्षकों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शवों को खाई से निकालने के बाद अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम करवाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीर चंद (52) पुत्र कमला नंद और विनोद शर्मा (38) पुत्र गोपाल गांव शोली देर शाम कार में घर लौट रहे थे।
इसी दौरान समरसेरी के पास कार हादसा हो गया। कार के खाई में गिरते ही लोग मौके की तरफ दौड़े। पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन
हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद इन्हें परिजनों के हवाले कर दिया। डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन