फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   two taxi drivers arrested in bank employee murder case in shimla

राजधानी में बैंक कर्मचारी की हत्या, दो टैक्सी चालक गिरफ्तार

Sun, 07 Feb 2021 12:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Feb 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
two taxi drivers arrested in bank employee murder case in shimla
पुलिस- फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

राजधानी के एक निजी बैंक में तैनात युवक को कुछ टैक्सी चालकों ने पीट-पीटकर मार डाला। यह वारदात दो फरवरी को पुराना बस अड्डा के पास रेलवे लाइन पर हुई थी। इसमें हत्या का मुकदमा शनिवार को दर्ज किया गया। परिजनों ने शनिवार को रेलवे पुलिस थाना के बाहर प्रदर्शन किया तथा पुलिस पर मामले को दबाने के आरोप लगाए।

विज्ञापन


शिमला के पुराना बस अड्डे के पास कुछ टैक्सी चालकों के साथ टेक चंद का झगड़ा हो गया था। इसमें आरोपियों ने टेकचंद (29) पुत्र कमला नंद, गांव रंगोरी निवासी सराहन को बुरी तरह पीट डाला था। इसके बाद कुछ लोगों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस स्टेशन में दी। यहां से जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो टेकचंद भलखू रेलवे स्टेशन के बाद मृत हालत में पड़ा था।
विज्ञापन


पुलिस ने तब साधारण धारों के तहत मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को परिजनों ने रेलवे पुलिस स्टेशन के बाहर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। हालांकि रेलवे पुलिस का कहना है कि उन्होंने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है तथा एक युवक की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक युवक शिमला शहर के बीसीएस स्थित एक निजी बैंक में काम करता था। आरोपियों की पहचान किरण उर्फ पोलार्ड और नीलू के रूप में हुई है। दोनों पेशे से टैक्सी स्टैंड में बतौर चालक हैं। रेलवे थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन के बाद तथ्यों के सामने आने पर दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। एक आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed