फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two suspect seen at palampur, search operation.

हिमाचल में दिखे दो संदिग्ध, देर रात तक चला सर्च आपरेशन

Fri, 05 Feb 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Fri, 05 Feb 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
two suspect seen at palampur, search operation.

हिमाचल के पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के कंडी में वीरवार को दो बंदूकधारी संदिग्ध दिखने से लोगों में दहशत फैल गई। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने आर्मी को सूचना दी। इसके बाद इलाके में संयुक्त सर्च आपरेशन चलाया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि देर रात चलाए गए सर्च आपरेशन में ये संदिग्ध हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। जानकारी के मुताबिक वीरवार को कंड़ी क्षेत्र में चारा लेने गई महिलाओं ने दो बंदूकधारियों को देखा। इसके बाद महिलाओं ने अन्य लोगों को इस बारे में बताया।
विज्ञापन


धीरे-धीरे यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। इससे पहले भी जिले के सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध देखे गए थे। पठानकोट एयरबेस पर हमले के बाद लोग इस बात से सहमे हुए हैं कि कहीं यहां भी कोई ऐसी घटना न घट जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और सेना ने पहले भी सीमावर्ती इलाकों में सर्च आपरेशन चलाए थे। अब पालमपुर के कंडी क्षेत्र में फिर दो संदिग्ध दिखने से सनसनी फैल गई है। महिलाओं ने बताया कि इन लोगों के पास पास बंदूकें भी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed