{"_id":"3837f3c27b4af41d87e04c9344da5660","slug":"two-suspect-seen-at-palampur-search-operation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में दिखे दो संदिग्ध, देर रात तक चला सर्च आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में दिखे दो संदिग्ध, देर रात तक चला सर्च आपरेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के कंडी में वीरवार को दो बंदूकधारी संदिग्ध दिखने से लोगों में दहशत फैल गई। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने आर्मी को सूचना दी। इसके बाद इलाके में संयुक्त सर्च आपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि देर रात चलाए गए सर्च आपरेशन में ये संदिग्ध हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। जानकारी के मुताबिक वीरवार को कंड़ी क्षेत्र में चारा लेने गई महिलाओं ने दो बंदूकधारियों को देखा। इसके बाद महिलाओं ने अन्य लोगों को इस बारे में बताया।
विज्ञापन
धीरे-धीरे यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। इससे पहले भी जिले के सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध देखे गए थे। पठानकोट एयरबेस पर हमले के बाद लोग इस बात से सहमे हुए हैं कि कहीं यहां भी कोई ऐसी घटना न घट जाए।
विज्ञापन
पुलिस और सेना ने पहले भी सीमावर्ती इलाकों में सर्च आपरेशन चलाए थे। अब पालमपुर के कंडी क्षेत्र में फिर दो संदिग्ध दिखने से सनसनी फैल गई है। महिलाओं ने बताया कि इन लोगों के पास पास बंदूकें भी थीं।