रामपुर: सतलुज नदी में दो बालक डूबे, तलाश जारी, दोनों के कपड़े और जूते मिले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर(शिमला)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 11 Mar 2022 06:11 PM IST
सार
खनेरी के पास निजी स्कूल के दो छात्र सतलुज नदी में डूबने से लापता हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके छात्रों की खोजबीन शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम और डीएसपी रामपुर थाना के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। लापता किशोरों की तलाश में जुटे रहे। पुलिस को मौके से दोनों के कपड़े और जूते मिले हैं।
विज्ञापन
सतलुज में सर्च अभियान।
- फोटो : संवाद