11 कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख, 25 लाख रुपए का नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरमंड खंड की भालसी पंचायत के खनोटा कुटवा गांव में रविवार देर रात आग लगने से दो मंजिला मकान जल कर राख हो गया। यह मकान मेहर चंद और लूदर चंद का था। मकान 11 कमरे समेत जल गया। आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया हैं।
इससे करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन ने अग्निकांड प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात करीब ढाई बजे की है। आग लगने के समय घर के सभी सदस्य सोए हुए थे।
जैसे ही उनको आग लगने का पता चला तो उन्होंने सहायता के लिए चिल्लाना शुरू किया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक अंदर सोए सभी लोग बाहर आ गए थे। इसी बीच गौशाला से गाय को भी किसी तरह से बाहर निकाला गया।
आग लगने के कारणों की जांच शुरू
जानकारी के अनुसार दो सप्ताह पहले ही इस घर में विवाह हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस आग के कारणों की जांच में जुट गई हैं।
ग्राम पंचायत भालसी के प्रधान विदेश निगम ने बताया कि घर में आग लगने से लगभग 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावित लोगों के घर में शरण लिए हुए हैं। उन्होंने अपनी तरफ से पांच-पांच हजार रुपये की राहत राशि दी है।
निरमंड पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी हो। उधर, तहसीलदार नीरजा शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावितों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई हैं।