फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two-storey house burnt in Chaugan of Kotkhai

कोटखाई के चौगन में दो मंजिला मकान जला

Fri, 03 Sep 2021 07:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Two-storey house burnt in Chaugan of Kotkhai
Two-storey house burnt in Chaugan of Kotkhai
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई के चौगन गाव में वीरवार को बहुमंजिला भवन जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों और दमकल वाहन की कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रशासन की ओर से आग की इस घटना में 70 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन

वीरवार रात को चौगन गांव निवासी सचिन शर्मा और निशांत शर्मा के रिहायशी मकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने तुरंत कोटखाई फायर स्टेशन फोन कर आग लगने की सूचना दी। साथ ही सभी ग्रामीण खुद आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद दमकल विभाग और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में सचिन शर्मा, निशांत शर्मा के मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना मे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है ।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार कलबोग रंजीत सिंह ने बताया कि आग से दो मंजिला भवन के आठ कमरे जलकर राख हो गए हैं। नुकसान का आकलन लगभग 70 लाख आंका गया है। पीड़ित परिवार वालों को फौरी राहत के तौर पर पांच-पांच हजार, राशन और कंबल इत्यादि दिए गए हैं। उनके ठहरने का भी उचित प्रावधान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed