फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two Researchers girls tested positive for coronavirus after five days arrived in Dharamsala with negative report, a part of IHBT sealed

कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लेकर धर्मशाला पहुंचीं दो युवतियां पांच दिन बाद पॉजिटिव, आईएचबीटी सील

Wed, 22 Jul 2020 08:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jul 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Two Researchers girls tested positive for coronavirus after five days arrived in Dharamsala with negative report, a part of IHBT sealed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कांगड़ा जिले में सीएसआईआर (हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान) पालमपुर की दो शोधकर्ता युवतियों समेत कोरोना के छह मामले सामने आए। हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईएचबीटी पालमपुर की दो रिसर्च स्कॉलर युवतियों के संक्रमित पाए जाने के बाद संस्थान के कुछ हिस्से को सील कर दिया गया। एहतियात के तौर पर करीब 120 शोधकर्ता विद्यार्थियों के भी अब सैंपल लिए जा रहे हैं। 23 और 26 साल की शोधकर्ता युवतियां दिल्ली और हरियाणा की रहने वाली हैं। करीब पांच दिन पहले दोनों युवतियां पालमपुर आई थीं। दोनों युवतियों ने आईएचबीटी में बतौर रिसर्च स्कॉलर प्रवेश लिया था। अभी दोनों ने संस्थान में ज्वाइन करना था। दोनों सरकारी लैब की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट भी साथ लाई थीं।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों को आईएचबीटी संस्थान में क्वारंटीन रखा गया था, लेकिन यहां पहुंचने के करीब पांच दिन बाद युवतियों में कोरोना के लक्षण दिखने लगे। इसके बाद दोनों का टेस्ट करवाया गया तो संक्रमित निकलीं। प्रशासन ने आईएचबीटी संस्थान के एक हिस्से को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। करीब 120 शोधकर्ताओं के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा बैजनाथ के पंजयाला भारू गांव की 45 वर्षीय महिला भी कोरोना की चपेट में आई है। यह दिल्ली से आने के बाद पेड क्वारंटीन थी। पॉजिटिव आने के बाद तीनों को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया गया है। योल क्वारंटीन सेंटर में रह रहे 30 और 33 साल के दो सेना के जवान भी कोरोना की चपेट में आए हैं।  दोनों को सैन्य अस्पताल योल शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा नूरपुर के रिट गांव का 36 वर्षीय व्यक्ति जो कि हैदराबाद से आया था और होम क्वारंटीन था संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन


पॉजिटिव आने के बाद उसे भी कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया गया है।  बुधवार को कांगड़ा में पांच लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसमें गरली गांव के 30 वर्षीय व्यक्ति, राजा का तालाब के 54 साल के पुरुष और घर-हड़सर गाव के छह साल के बच्चे ने भी कोरोना को हरा दिया है। इसके अलावा शाहपुर के छतड़ी गांव की 26 साल की युवती और जयसिंहपुर के डगोह गांव की 55 वर्षीय महिला ने कोरोना को मात दी है। पांचों लोगों का उपचार कोविड केयर सेंटर डाढ़ में चल रहा था। डीसी कांगड़ा ने मामले की पुष्टि की है। अब जिला कांगड़ा में कोरोना के 359 मामले हो गए हैं, जिसमें से 303 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 53 लोगों का अभी भी उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed