फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two real brothers drowned in river in kangra himachal

खड्ड में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा

Sun, 01 Jul 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थुरल(कांगडा़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थुरल(कांगडा़) Updated Sun, 01 Jul 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
Two real brothers drowned in river in kangra himachal

खड्ड में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। थुरल इलाके की पंचायत बालक रूपी में शनिवार सुबह छह बजे दो सगे भाइयों की न्यूगल खड्ड में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में अरुण कुमार (23) और सुनील कुमार (21) पुत्र रमेश चंद गांव बाथड़ी डाकघर हरोली ऊना शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने पालमपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम कर दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। दोनों भाइयों को तैरना नहीं आता था। वे ऊना से बाबा बालक रूपी मंदिर में जत्थे के साथ माथा टेकने आए थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम ऊना से श्रद्धालुओं का एक जत्था ट्रक में सवार होकर मंदिर पहुंचा था। सभी श्रद्धालु रात को मंदिर की सराय में ठहरे। सुबह करीब छह बजे श्रद्धालु शौच आदि के लिए न्युगल खड्ड की तरफ चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे भाई को डूबने से बचाने के लिए बड़ा भाई भी खड्ड में कूदा

Two real brothers drowned in river in kangra himachal

सुनील कुमार (21) हाथ-मुंह धोने के लिए खड्ड के किनारे पत्थर पर बैठने लगा तो उसका पैर फिसला और वह खड्ड में जा गिरा। सुनील को तैरना नहीं आता था। पानी के तेज बहाव में वह देखते ही देखते गहरे पानी में चला गया।

छोटे भाई को डूबता देख बड़ा भाई अरुण कुमार उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। अरुण को भी तैरना नहीं आता था और वह भी गहरे पानी में चला गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाया। थोड़ी ही देर में अरुण का शव सामने आ गया।

उसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने खड्ड से बाहर निकाला। उसके बाद स्थानीय लोगों ने नदी में कूदकर कड़ी मशक्कत के बाद सुनील के शव को भी पानी से बाहर निकाल लिया।

थुरल पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार आलमपुर ने मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed