फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news shimla police arrested two brothers with chitta

Shimla News: बाइक से शिमला आ रहे दो सगे भाई चिट्टे के साथ किए गिरफ्तार, पुलिस ने शोघी में लगाया था नाका

Sun, 15 Dec 2024 02:06 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 15 Dec 2024 02:06 PM IST
विज्ञापन
himachal news shimla police arrested two brothers with chitta
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद
पुलिस ने पंजाब के मोहाली के रहने वाले दो सगे भाइयों को 12.280 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देर रात शोघी क्षेत्र में नाके के दौरान यह कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन


मोटरसाइकिल पर शिमला आ रहे थे
पुलिस ने आरोपियों को उस समय पकड़ा जब वह मोटरसाइकिल पर चिट्टा लेकर शिमला की ओर आ रहे थे। जानकारी के अनुसार शिमला पुलिस ने शोघी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एनएच-05 पर गश्त और यातायात जांच अभियान चलाया था।
विज्ञापन


12.280 ग्राम चिट्टा बरामद
इस दौरान पुलिस ने चंडीगढ़ की ओर से आ रही मोटरसाइकिल को नियमित जांच के लिए रुकवाया। इसमें दो लोग सवार थे। पुलिस ने जांच की तो उनके कब्जे से 12.280 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान दविंदर सिंह (28) और मंदीप सिंह (34) निवासी मोहाली पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने बालूगंज थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी शिमला ने की ये अपील
एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह नशे के कारोबार के बारे में सूचना पुलिस को दें। इनके सहयोग से ही नशा तस्करी को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed