फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two principal transfer in same school

एक ही स्कूल में कर दिया दो प्रधानाचार्यों का तबादला

Fri, 02 Apr 2021 10:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
two principal transfer in same school
घुमारवीं (बिलासपुर)। रावमापा छात्रा घुमारवीं में दो दिन में दो प्रधानाचार्यों की ज्वाइनिंग के बाद सरकार और विभाग सवालों के घेरे में आ गया है। विभाग में सरकार का हस्तक्षेप इतना हो गया है कि विभाग को भी पता नहीं होता कि किसका तबादला करना है और किसका नहीं। सरकार का हस्तक्षेप इतना भारी पड़ा कि एक स्कूल में दो-दो प्रधानाचार्यों की नियुक्ति कर दी गई। हालांकि बाद में विभाग ने अपनी गलती को सुधारते हुए महिला प्रधानाचार्य को दूसरे स्कूल में ज्वाइनिंग करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

22 मार्च को महिला प्रधानाचार्य के मंडी के करसोग के ग्वालपुर स्कूल से घुमारवीं छात्रा स्कूल के लिए तबादले के आदेश हुए। लेकिन 30 मार्च को स्थानांतरण रद्द कर दिया गया। 31 मार्च को महिला प्रधानाचार्य के अपने आर्डर विड्रो करवाए और 1 अप्रैल को सुबह दस बजे बतौर प्रधानाचार्य घुमारवीं स्कूल में ज्वाइनिंग दे दी। लेकिन रावमापा छात्रा घुमारवीं में ही 2 अप्रैल को दूसरे प्रधानाचार्य ने अपनी ज्वाइनिंग दे दी।
विज्ञापन

महिला प्रधानाचार्य ने पहले ज्वाइनिंग दी लेकिन उसके आर्डर दूसरे स्कूल के लिए कर दिए गए। महिला प्रधानाचार्य को मंडी जिला के ग्वालपुर से बल्ग का घाट स्कूल में तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति में अच्छी पकड़ होने का फायदा दूसरे प्रधानाचार्य को मिला है। राजनीतिक हस्तक्षेप से महिला प्रधानाचार्य को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्हें इस मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बिलासपुर के स्थानीय मंत्री ही इस बारे में बता सकते हैं। वहीं शिक्षा विभाग बिलासपुर के उपनिदेशक उच्च राजकुमार ने बताया कि उच्चाधिकारी ही इस बारे में बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed