फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two persons caught with herion

शिमला घूमने आए 2 युवक से चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Wed, 15 Dec 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two  persons caught with herion
Two persons caught with herion
कुफरी के एक होटल में ठहरे थे दोनों, ड्रग पैडलरों को बेच रहे थे नशे की सामग्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। एसआईयू टीम ने पर्यटक बनकर शिमला घूमने आए हरियाणा के दो युवकों को हेरोइन (चिट्टे) के साथ गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 8.33 ग्राम चिट्टा और 52 हजार की नगदी बरामद की है।
इनकी पहचान सोनू कुमार (21) और पीयूष (22) तहसील हंसी जिला हिसार निवासी के तौर पर हुई है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी छह महीने से शिमला में ड्रग पैडलरों को सप्लाई देते आ रहे हैं। एसआईयू टीम प्रभारी अंबी लाल राणा की अगुवाई में देर शाम कुफरी के एक निजी होटल में दबिश देकर यह कार्रवाई की गई। पूछताछ में पता चला कि होटल के एक चोर रास्ते से ड्रग पैडलरों को चिट्टे की खेप देते है। लेकिन इस मर्तबा टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई और होटल में दबिश देकर इनकी तलाशी ली। इनके बैग से 8.33 ग्राम चिट्टा, 52 हजार की नगदी समेत एक विद्युत संचालित तराजू कब्जे में लिया है। बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक पूछताछ के मुताबिक दोनों आरोपी पेशे से कॉलेज छात्र हैं और पांच दिन सैलानी बनकर होटल में ठहरे थे।
विज्ञापन

क्षेत्र में घूमकर स्थानीय कारोबारियों के साथ स्नोकिट के बारे मार्केटिंग भी कर रहे थे। पुलिस मानकर चल रही है कि आरोपियों ने चिट्टे बेचकर यह पैसे लिए हैं। पुलिस इनके संपर्क में आए संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल ढली थाना पुलिस आरोपियों की बैंक डिटेल और काल डिटेल की भी पड़ताल में जुटी है। पुलिस के मुताबिक 10 ग्राम (एक तोला) हेरोइन की कीमत 50 हजार रुपये तक है। एक ग्राम चिट्टे को 5 हजार रुपये में बेचा जा रहा है। एक बीट (डोज) को नशेड़ी 1 हजार से लेकर 2200 तक खरीद रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से कर रहे हैं पूछताछ : एएसपी
एएसपी अभिषेक एस ने बताया कि दो युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि चिट्टे की सप्लाई कहां से लेकर आए थे। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

एक माह में छह युवक किए गिरफ्तार
पुलिस की एसआईयू ओर डिटेक्शन सेल टीम दिसंबर महीने में करीब 123.35 ग्राम हेरोइन बरामद कर छह युवकों को पकड़ चुकी है। 6 दिसंबर को भी सदर क्षेत्र के एक होटल में ठहरे सैलानी को 29.59 ग्राम चिट्टा बेचते हुए पकड़ा था। 8 दिसंबर को एचआरटीसी बस की तलाशी के दौरान 33.43 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। 9 दिसंबर को बालूगंज और शोघी बैरियर में 52 ग्राम हेरोइन के साथ तीन स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed