फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two person died in bike accident at hamirpur himachal

अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराई बाइक, एक ही गांव के दो युवकों की मौत

Sun, 01 Jul 2018 12:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 01 Jul 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
 two person died in bike accident at hamirpur himachal

एनआईटी हमीरपुर के पास शुक्रवार देर रात बाइक दुर्घटना में एक ही गांव के दो युवकों की मौत हो गई। टौणी देवी की तरफ से हमीरपुर आ रहे बाइक सवार एनआईटी हमीरपुर के बाहर एनएच पर अनियंत्रित होकर ढांक से टकरा गया। 

विज्ञापन


इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक ने पीजीआई ले जाते हुए बड़सर में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। है। 

विज्ञापन

ऐसे पेश आया पूरा हादसा

 two person died in bike accident at hamirpur himachal

शुक्रवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे विनीत कुमार पुत्र विजय कुमार(21) निवासी गांव गाहरा डाकघर रोपा और सुमित ठाकुर पुत्र प्रीतम चंद (22) निवासी गांव गाहरा डाकघर रोपा जिला हमीरपुर, टौणी देवी की तरफ से बाइक पर हमीरपुर की ओर आ रहे थे।

सुमित कुमार बाइक चला रहा था और विनीत पिछली सीट पर बैठा हुआ था। एनआईटी हमीरपुर के पास सुमित ने अचानक बाइक पर नियंत्रण खो दिया। बाइक पहली निकासी नाली में गिरी और उसके बाद ढांक से टकरा गई।

इससे पिछली सीट पर बैठे विनीत की सिर और मुंह पर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। एनआईटी के सिक्योरिटी गार्ड ने बाइक दुर्घटना को देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के सहयोग से सुमित को हमीरपुर अस्पताल लाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन बड़सर में उसने दम तोड़ दिया। सुमित की छाती और बाजू पर गहरी चोटें आई थीं।

एसएचओ सदर थाना संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed