फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two people stranded in Ravi river along with JCB due to sudden rise in water level, rescued safely

Ravi River Chamba: अचानक जलस्तर बढ़ने से जेसीबी के साथ रावी नदी में फंस गए दो लोग

Wed, 25 May 2022 07:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 May 2022 07:54 PM IST
सार

रावी नदी के रास्ते जेसीबी को दूसरे छोर पर ले जाना चालक और उसके साथी को महंगा पड़ गया। करियां के पास रावी के बीच पहुंचने पर अचानक जलस्तर बढ़ गया। इससे दोनों नदी के बीच में फंस गए। 

विज्ञापन
Two people stranded in Ravi river along with JCB due to sudden rise in water level, rescued safely
रावी नदी में फंस गए दो लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के चंबा में रावी नदी के रास्ते जेसीबी को दूसरे छोर पर ले जाना चालक और उसके साथी को महंगा पड़ गया। करियां के पास रावी के बीच पहुंचने पर अचानक जलस्तर बढ़ गया। इससे दोनों नदी के बीच में फंस गए। जलस्तर बढ़ने से जेसीबी पानी में डूबने लगी। यह देखकर चालक और साथी ने चिल्लाना शुरू कर दिया। यह घटना बुधवार दोपहर 12 बजे की है। पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि जेसीबी भी बहने लगी। दोनों की मदद के लिए आसपास लोग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन किसी की भी हिम्मत नदी में उतरने की नहीं हुई।

विज्ञापन


विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने सबसे पहले चमेरा प्रबंधन से सुरंग का पानी बंद करने के लिए कहा। सुरंग का पानी बंद होने से नदी का जलस्तर थोड़ा कम हुआ तो दमकल कर्मियों ने जेसीबी तक सीढ़ी पहुंचाकर चालक और उसके साथी को निकाला। बचाव अभियान में करीब एक घंटे का समय लगा। जेसीबी रावी नदी में क्यों उतरी, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। जिला फायर अधिकारी गोपाल दास ने बताया कि करियां में रावी नदी में जेसीबी फंसी थी। चालक और उसके साथी को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed