फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two people killed in a road accident at una

बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो की मौत और दो घायल

Sun, 14 Jan 2018 12:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टाहलीवाल (ऊना)
अमर उजाला ब्यूरो, टाहलीवाल (ऊना) Updated Sun, 14 Jan 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
two people killed in a road accident at una

क्षेत्र के संतोषगढ़-टाहलीवाल मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ जा टकराई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान लक्की निवासी लुधियाना और रमन केसरी निवासी संतोषगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन


घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए हरोली अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां चिकित्सकों की देखरेख मेें घायलों का उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे हुआ हादसा

two people killed in a road accident at una

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम संतोषगढ़ निवासी रमन अपने साथियों के साथ जा रहे थे कि इसी दौरान टाहलीवाल के पास कार अनियंत्रित हो गई। सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसमें लक्की और रमन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। 

स्थानीय लोगों कड़ी मशक्कत के बाद घायलों कार से बाहर निकाला और 108 की मदद की हरोली अस्पताल पहुंचाया। उधर एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed