फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two people killed in a car accident at jubbal shimla

खाई में गिरी कार, दो की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल

Mon, 09 Apr 2018 04:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जुब्बल (रोहड़ू)
अमर उजाला ब्यूरो, जुब्बल (रोहड़ू) Updated Mon, 09 Apr 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
two people killed in a car accident at jubbal shimla

जुब्बल के बटाड़ में एक कार हादसे में दादी-पौते की मौत हो गई। शनिवार को सराजी संपर्क मार्ग पर हुए हादसे में परिवार के ही तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी सड़क से लगभग 400 फीट खाई में गिर गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जबकि घायलों का रोहड़ू अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार हादसा आल्टो कार (एचपी 10बी-2286) ढाड़ी रावत से कुड्डू की ओर जा रही थी। बटाड़ के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 400 फीट की गहरी खाई में लुढ़क गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन

हादसे में इनकी हुई मौत

two people killed in a car accident at jubbal shimla

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को खाई से निकाला गया और उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया।

इनमें से महिला साधी देवी (73) निवासी ढाड़ी रावत और विनय (26) पुत्र मौजी राम निवासी ढाड़ी रावत की मौत हो गई। हादसे में ढाड़ी रावत निवासी रौमिला पुत्री सौजी राम, अनिल पुत्र सौजी राम और बनीता पत्नी अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का उपचार रोहड़ू अस्पताल में चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस थाना जुब्बल के एएसआई अमर नाथ ने हादसे की पुष्टि की। कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed