Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two people injured in two road accidents in Rampur

Shimla News: रामपुर में दो जगह सड़क हादसों में दो लोग घायल, पुलिस ने दर्ज किए मामले

Tue, 10 Nov 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two people injured in two road accidents in Rampur
वजीर बावड़ी के समीप कार और बाइक में हुई जोरदार टक्कर। स्रोत : जागरूक पाठक
रामपुर में तेज रफ्तार बन रही हादसों का कारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में आए दिन तेज रफ्तार हादसों का कारण बनती जा रही है। रामपुर में दो अलग-अलग जगह सड़क हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुर के देवथी, कुहल गांव निवासी 38 वर्षीय अशोक कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 9 नवंबर की रात करीब आठ बजे वह मशणू निवासी 32 वर्षीय अरुण के साथ कार एचपी 06बी-6405 में नोगली जा रहे थे। इस दौरान खोपड़ी स्थित हनुमान मंदिर के पास चालक अरुण ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार एनएच-5 के दाईं ओर लगी रेलिंग से टकरा गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। दुर्घटना में अशोक कुमार को चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में चिड़गांव के देवीधार निवासी 32 वर्षीय रविंदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि 9 नवंबर की शाम करीब 5:55 बजे वह लोकेश महाजन के साथ मोटरसाइकिल नंबर एचपी 06बी-0315 पर रामपुर की ओर आ रहे थे। जब वे वजीर बावड़ी के पास किश्ती पॉइंट पर पहुंचे, तो एक कार एचपी 92ए-0433 ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। शिकायत के अनुसार कार चालक दत्तनगर के निरसू निवासी 42 वर्षीय नील गगन की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना में रविंदर सिंह को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से आह्वान किया है कि वाहनों को तेज गति में न चलाएं और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।

वजीर बावड़ी के समीप कार और बाइक में हुई जोरदार टक्कर। स्रोत : जागरूक पाठक

वजीर बावड़ी के समीप कार और बाइक में हुई जोरदार टक्कर। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article