फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two people, including pickup missing after fall in river Satluj

सतलुज नदी में गिरने के बाद पिकअप समेत दो लोग लापता

Thu, 13 Jun 2019 06:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jun 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
Two people, including pickup missing after fall in river Satluj
- फोटो : अमर उजाला

किन्नौर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर मूरंग पुल के समीप एक पिकअप करीब सौ फीट नीचे सतलुज नदी में जा समाई। इसमें सवार दो व्यक्ति गाड़ी समेत नदी में लापता हो गए हैं। हादसा गुरुवार सुबह उस समय हुआ जब पिकअप सवार मूरंग से निचार की ओर जा रहे थे।  हादसे के बाद पुलिस प्रशासन, आईटीबीपी के जवान और ग्रामीण लापता की तलाश में जुटे हुए हैं।  पुलिस थाना मूरंग से मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप संख्या एचपी 25 ए 1484 में चालक बसंत कुमार नेगी (47), गांव मूरंग खोखपा, तहसील मूरंग और जीवन सिंह नेगी (50), गांव मूरंग, तहसील मूरंग गुरुवार सुबह मूरंग से गाय खरीदकर अपनी पिकअप में अपनी बहन के घर रामनी छोड़ने जा रहे थे, लेकिन मूरंग पुल के पास एनएच से गाड़ी अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे सतलुज नदी में जा समाई।

विज्ञापन


इस हादसे की सूचना मूरंग के ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना मूरंग के कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रेम चंद शर्मा, मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह, आरक्षी रजत, गृहरक्षक विरेंद्र, महिला गृहरक्षक रीतू और मूरंग के ग्रामीणों ने घटनास्थल पहुंचकर लापता हुए लोगों को ढूंढने में जुट गए। वहीं जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से आपदा प्रबंधन की टीम और 19 वीं वाहिनी भारत तिब्बत पुलिस सीमा बल के जवान भी मौके पर पहुंचकर लापता दो व्यक्तियों की तलाश में जुट गए। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा और डीएसपी किन्नौर विपिन कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और मूंरग पुल से आकपा पुल तक टीमों के साथ लापता व्यक्तियों की तलाश की। हादसे की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने कहा कि मूरंग हादसे में दो व्यक्ति गाड़ी समेत सतलुज नदी में लापता हो गए हैं। पुलिस, आईटीबीपी और आपदा प्रबंधन की टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed