फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two people including a smuggler from Punjab arrested with 36 grams of chitta in Anadel

Shimla News: अनाडेल में 36 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के तस्कर समेत दो गिरफ्तार

Tue, 07 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two people including a smuggler from Punjab arrested with 36 grams of chitta in Anadel
बाइक में छिपाकर गगनदीप पंजाब से खरीदकर लाया था सफेद जहर, पूछताछ के बाद अंकित भी पकड़ा
विज्ञापन

अभी कई और लोगों की हो सकती है गिरफ्तारियां
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नशा तस्करी के मामलों में पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 36 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के साथ ही पंजाब के तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। अभी इस मामले में कई और लोगों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ दीपू निवासी अनाडेल और अंकित ठाकुर निवासी सेक्टर-80, मोहाली पंजाब के रूप में हुई है। मामला उस समय सामने आया जब एसआईयू की टीम ने अनाडेल के पास ठाकुर बाग में गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की। इस दौरान बाइक में सवार होकर आ रहे युवक को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका गया। युवक की तलाशी ली तो बाइक में छिपाकर रखा 36 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी ने अपना नाम गगनदीप उर्फ दीपू बताया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बालूगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ और तकनीकी पहलुओं को खंगाला तो पता चला कि आरोपी युवक को चिट्टे की सप्लाई मोहाली के रहने वाले अंकित ने दी थी। इस आधार पर पुलिस ने अंकित ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू की और 6 अप्रैल को आरोपी को हमीरपुर से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जांच में पाया गया कि अंकित ठाकुर मुख्य आरोपी गगन दीप सिंह को चिट्टे की सप्लाई काफी समय से कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन माह में 17 तस्कर दबोचे
आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है। इस गिरफ्तारी से नशा तस्करी के नेटवर्क की एक महत्वपूर्ण कड़ी का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस को उम्मीद है कि मामले में आने वाले दिनों और और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। इसको देखते हुए पुलिस की टीमें मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही हैं। पता लगाया जा रहा है कि जिले में नशा तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस ने पिछले तीन महीने के दौरान 17 नशा तस्करों को पकड़ा है। इसमें पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों तस्कर शामिल हैं। इसमें कई अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह भी शामिल हैं।



इनसेट
पुलिस ने अनाडेल में 36 ग्राम चिट्टे के साथ युवक को गिरफ्तार किया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हमीरपुर से पंजाब के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस नशा तस्करी के हर मामले की गहनता से जांच कर रही है जिससे जिले में नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ा जा सके।
-गौरव सिंह, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article