फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two people died in accident at rajgarh and rohru

बाइक खाई में गिरने से युवक की मौत, रोहडू में फोरमैन की गई जान

Tue, 06 Feb 2018 09:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, राजगढ़ (सिरमौर)/रोहडू
अमर उजाला ब्यूरो, राजगढ़ (सिरमौर)/रोहडू Updated Tue, 06 Feb 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
two people died in accident at rajgarh and rohru

उपमंडल राजगढ़ के अंतर्गत आने वाले सनौरा-नेरीपुल सड़क मार्ग पर सोमवार दोपहर बाद एक बाइक गहरी खाई में लुढ़क गया। हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे एक वाहन से बचाव करते हुए वह अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल लाया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक करीब सवा दो बजे सलेच कैंची और फटी पटेल के मध्य मोटरसाइकिल नंबर (एचपी-16-3343) ट्रक से साइड लेते समय अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर नीचे गहरी खाई में लुढ़क गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक को संदीप (25) पुत्र प्रीतम निवासी गलोग शकेंन चला रहा था। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि खाई में गिरने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए।
 
संदीप गिरिपुल से अपने घर जा रहा था कि सलेच कैंची के पास फटी पटेल में एक कैंटर ट्रक से पास लेते यह हादसा पेश आया।। हादसे की जानकारी मिलते ही वहां पर लोगों की भीड़ जुटी। 

लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। डीएसपी मीनाक्षी भारद्वाज ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल लाया गया है। 

सावडा कुडडू प्रोजेक्ट में हादसा, ऑपरेटर पर केस

two people died in accident at rajgarh and rohru

सावडा कुडडू परियोजना में फोरमैन की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मशीन ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। परियोजना की टनल में एक्सवेटर मशीन का ऑपरेटर अजय कुमार काम कर रहा था।

काम करते समय सिविल फोरमैन दया राम पुत्र जयान सिंह (35) गांव मुंडकुफर, सिरमौर मशीन की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। घायल को प्रोजेक्ट में तैनात कर्मचारियों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू पहुंचाया गया। सिर पर चोट आने के कारण युवक फोरमैन की अस्पताल पहुंचाते समय मौत हो गई। पुलिस ने सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर दिया है। डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed