फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two people died in a car accident at bilaspur himachal

गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौके पर मौत

Tue, 06 Nov 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 06 Nov 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
two people died in a car accident at bilaspur himachal

बरमाणा थाना के तहत आने वाले आशा मंझारी खावा नेरी पुल के नजदीक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन की ओर से दोनों मृतकों के प्रभावित परिवारों को राहत राशि दी गई है।

विज्ञापन


दोनों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार खावा नेरी पुल के नजदीक एक ऑल्टो कार (एचपी-24बी-3335) देर रात सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिसमें दो युवक सवार थे। रात को गाड़ी गिरने का किसी को भी पता नहीं चला।
विज्ञापन


सुबह स्थानीय लोगों ने गाड़ी को खाई में गिरा हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जब छानबीन की तो उसके अंदर दो लोग बेसुध हालत में पड़े हुए थे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए हादसे का शिकार

two people died in a car accident at bilaspur himachal

पुलिस के अनुसार दोनों की मौत मौके पर ही हो गई थी। मृतकों की पहचान महेंद्र सिंह (35) पुत्र दौलत राम निवासी गांव बाडनू, सुईं सुराहड़, बिलासपुर और अशोक कुमार (28) पुत्र जय देव के रूप में हुई है। हादसे के बाद एक सवार गाड़ी के नीचे आ गया था।

वहीं, पुलिस घटना की जांच कर रही है, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर तहसीलदार जयगोपाल शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से दो मृतकों के परिवारों को 20-20 हजार रुपये मुआवजे के तौर पर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed