{"_id":"5be7d9cdbdec22694e6b8120","slug":"two-people-died-due-to-liquor-consumption-at-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ने ली दो की जान और एक अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ने ली दो की जान और एक अस्पताल में भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल की गुनेहड़ पंचायत के बनगोडू गांव में शराब पीने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। मृतकों की पहचान बनगोड़ के जिया लाल और यूपी के रतन सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
हालांकि, अभी तक इस संबंध में मामला दर्ज नहीं है। पुलिस को उस समय मामले का पता चला, जब शनिवार को पालमपुर के निजी अस्पताल से फोन पर सूचना दी गई। ग्रामीणों के अनुसार दिवाली की शाम गांव के दो व्यक्तियों जिया लाल और जयकिशन ने यूपी के रतन सिंह के साथ शराब का सेवन किया।
विज्ञापन
तीनों की तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए। हालत ज्यादा खराब होने पर जिया लाल की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं यूपी के रतन सिंह का टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। शनिवार को उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं जय किशन का उपचार पालमपुर स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि पालमपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती व्यक्ति को लेकर पुलिस में शिकायत आई है। व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।