{"_id":"64d500330b1a3877260352ea","slug":"two-people-died-due-to-being-buried-under-debris-near-parala-mandi-shimla-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पराला मंडी के पास मलबे में दबने से उत्तर प्रदेश के दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पराला मंडी के पास मलबे में दबने से उत्तर प्रदेश के दो लोगों की मौत
Thu, 10 Aug 2023 08:51 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग(रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग(रामपुर बुशहर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Aug 2023 08:51 PM IST
सार
ठियोग के साथ लगती पराला-सैंज सड़क पर करीब 30 घंटे पहले एक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक गया था जिसमे दबने से उत्तर प्रदेश के दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पराला मंडी के पास भूस्खलन(फाइल)
- फोटो : एचपीटीटीआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल ठियोग के साथ लगती पराला-सैंज सड़क पर करीब 30 घंटे पहले एक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक गया था जिसमे दबने से उत्तर प्रदेश के दो लोगों की मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने दोनों शव बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
मृतकों में उत्तर प्रदेश के अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ढबारसी निवासी दिलशाद उर्फ भूरे पुत्र इशरत (22) और संभल जनपद के नखासा थाना क्षेत्र के रमपुरा मिलक निवासी नजर (44) पुत्र मजहरनजर हुसैन शामिल हैं। ठियोग थाना प्रभारी कुलवीर सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन