फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two more IgMC doctors tested positive for coronavirus after vaccination

कोरोना वैक्सीन लगने के बाद आईजीएमसी के दो और डॉक्टर पॉजिटिव

Sun, 14 Feb 2021 10:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 14 Feb 2021 10:51 AM IST
विज्ञापन
Two more IgMC doctors tested positive for coronavirus after vaccination
आईजीएमसी शिमला - फोटो : अमर उजाला

कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली डोज लगने के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल शिमला के दो और डॉक्टर संक्रमित हैं। इनकी संख्या अब पांच हो गई है। इन डॉक्टरों में कोरोना के लक्षण दिखे थे, जिस पर टेस्ट लिए गए थे। अब टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं, हमीरपुर में वैक्सीन लगने के बाद सातवें दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। इन्हें सांस लेने में तकलीफ है। कार्यकर्ता को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है।  

विज्ञापन


आईजीएमसी में पॉजिटिव दोनों पीजी डॉक्टर हैं। हालांकि, इन डॉक्टरों ने वैक्सीन की पहली डोज की अवधि का समय पूरा नहीं किया है। 28 दिन बाद इन्हें दूसरी डोज लगाई जानी थी। अब कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दूसरी डोज तब लगाई जाएगी, जब रिपोर्ट निगेटिव आएगी। उधर, मामले सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इस पर चुप्पी साध ली है। एमएस से भी संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन


1296 ओपीडी हुई अस्पताल में
आईजीएमसी अस्पताल में शनिवार को छुट्टी के कारण मरीजों की संख्या में कमी रही। शाम चार बजे तक 1296 मरीज अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। इनमें 1235 जनरल ओपीडी और 61 मरीज आपात स्थिति में उपचार के लिए लाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना में भर्ती से पहले कोरोना टेस्ट के लिए उमड़ी युवाओं 
धर्मशाला में कोरोना टेस्ट के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़। जिला कांगड़ा और चंबा के युवाओं के लिए रविवार से पालमपुर में सेना भर्ती होगी। भर्ती में हिस्सा लेने से पहले सभी युवाओं को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिला कांगड़ा में अब तक करीब छह युवाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed