फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two more deaths from swine flu, 55 patients positive.

स्वाइन फ्लू से दो और मौतें, 55 मरीज पॉजिटिव

Fri, 06 Mar 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 06 Mar 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two more deaths from swine flu, 55 patients positive.

हिमाचल प्रदेश स्वाइन फ्लू का प्रकोप नहीं थम रहा है। इस बीमारी से मरने वालों की संख्या प्रदेश में 13 पहुंच गई है। बुधवार को देर रात शिमला के रामनगर के एक मरीज की और एक ऊना की महिला की स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने के कारण मौत हो गई।

विज्ञापन


राज्य में इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या 57 तक पहुंच गई है। आईजीएमसी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से छठी मौत हो गई है। 53 साल के मरीज को रामनगर शिमला से इलाज के लिए लाया गया था, जिसकी बुधवार रात मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर ऊना क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला ने चंडीगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

हालांकि महिला चंडीगढ़ की रहने वाली थी, लेकिन लठियाणी स्थित एक गांव में मायके आने पर उसे संक्रमण हो गया था। वीरवार को स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या प्रदेश में 57 तक पहुंच गई। जबकि 206 संदिग्ध मरीजों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टांडा मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू के तीन नए मामले पॉजिटिव आए हैं। अस्पताल में चार संदिग्ध मामलों को लेकर सैंपल भेजे गए थे। इनमें से तीन मामलों की रिपोर्ट पॉजिटिव और एक की निगेटिव आई है। सात सैंपल की रिपोर्ट देर शाम तक नहीं आ पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed